
दिनांक :- 16/09/2026 से 25/09/2026 तक
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज और आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पनागर नगर में मुनि श्री निर्दोष सागर जी महाराज पंच ऋषिराजों का मंगल सानिध्य वर्षायोग हेतु प्राप्त हुआ।यह नगर जीवंत अतिशय क्षेत्र है तभी तो एक और अतिशय आने वाले दशलक्षण महापर्व पर होने जा रहा है। वह है मुनि श्री निर्दोष सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में प्रथम बार श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन दिनांक 16/9/26 से 25/9/26 के मध्य किया जा रहा है।मुनि श्री जी ने अपने जीवन में गुरु जी से और स्व अध्ययन तपश्चरण से आगम के गूढ़ रहस्यों को जाना है।उनके उस ज्ञान को हम सभी श्रवण करके,देख करके,अनुभव करके अपने भव भवांतरों के कर्मों दूर कर आगे के लिए असीम पुण्य का संचय कर सकते हैं।तो आइए अतिशय क्षेत्र पनागर में मुनि श्री निर्दोष सागर जी, मुनि श्री निर्लोभ सागर जी,मुनि श्री निरुपम सागर जी, मुनि श्री चिद्रूप सागर जी,मुनि श्री सुभग सागर जी महाराज पंच ऋषिराजों के सानिध्य में प्रथम बार आयोजित होने जा रहे इस शिविर में सम्मिलित होकर दस धर्मों की आराधना करने का महा उपक्रम अवश्य करें। शिविर में सम्मिलित होने के लिए 1100 रुपये सहयोग राशि में शिविरार्थियों के लिए धोती दुपट्टा,भोजन,आवास और शिविर किट की व्यवस्था प्रदान की जावेगी।
अंतिम पंजीयन तिथि 10/9/26
शिविर आयोजक श्री दिगंबर जैन प्रबंधकारिणी सभा पनागर
संपर्क 9329485055 6263636682 6266799947

नोट:- सभी शिविरार्थियों को 15 तारीख की शाम तक उपस्थित होना अनिवार्य है, एवं शिविर के मध्य सभी शिवरात्रियों का मोबाइल आदि का पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा ।
